RAS ART AND CULTURE QUIZ 05

RAS ART AND CULTURE QUIZ 05


Q-1.. मत्स्य क्षेत्र का सबसे बड़ा भृर्तहरि  मेला किस माह में भरता है??
A-भाद्रपद
B-श्रावण
C-अश्विन
D-कार्तिक


A-भाद्रपद(यह मेला भाद्रपद  माह में भरने वाला मत्स्य क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है उज्जैन के राजा भृर्तहरि  राजपाट  त्याग कर नाथ संप्रदाय के योगी हो गए थे उन्होंने अलवर जिले के इस स्थान पर बैठ कर वैराग्य शतक,  नीति शतक और श्रंगार शतक की रचना  ककफड़े नाथ योगियों का यह तीर्थ स्थल है )?✔

Q-2.. महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन द्वारा वेद और कर्मकांड के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है??
A- पन्नाधाय सम्मान
B- हरिश ऋषि सम्मान
C- डागर घराना सम्मान
D- भामाशाह पुरस्कार

*B-हरित ऋषि सम्मान ?✔

Q-3..संगेसरा  स्थल कहां स्थित है??
A- चित्तौड़गढ़
B- सवाई माधोपुर
C- बांसवाड़ा
D- उदयपुर

A-चित्तौड़गढ(यह  बेड़च  की सहायक नदी   बांकली के तट पर स्थित है यहां समेलिया महादेव का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है )?✔

Q-4.. प्रसिद्ध महाभारतकालीन कुंतेश्वर महादेव का मंदिर किस जिले में है??
A- डूंगरपुर
B - राजसमंद
C- कोटा
D- पाली

B-राजसमंद(यह मंदिर पर .फरारा में स्थित है यहां पांडवों की माता महारानी कुंती ने भगवान शिव की पूजा की थी) ?✔

Q-5.. आनंदपोल स्थित है??
A- जयपुर
B- बीकानेर
C- सीकर
D- चूरु

A-जयपुर(जयपुर में स्थित हवामहल में राजकीय संग्रहालय के आंतरिक प्रवेश द्वार का नाम आनंद  पोल  है ?✔

Q-6.. भीलवाड़ा जिले का कौन सा स्थान यज्ञ पुर के नाम से प्रसिद्ध है??
A- जहाजपुर
B- मेनाल
C- आसींद
D- बिजोलिया

A-जहाजपुर( पौराणिक संदर्भ में युधिष्ठिर के  पोत्र जनमेजय  ने अपना विश्वविख्यात सर्प यज्ञ इसी स्थान पर किया था )?✔

Q-7.. गुर्जर समाज का सबसे बड़ा पौराणिक तीर्थ स्थल देव धाम जोधपुरिया तीन नदियों के संगम पर स्थित है निम्न में से कौन सी नदी संगम में शामिल नहीं है??
A-मासी
B-जोजड़ी
C-खोराक्सी
D-बांडी

B-जोजड़ी(देव धाम जोधपुरिया टोंक जिले में स्थित है यहां भगवान देवनारायण जी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है )?✔

Q-8.. अजमेर का वह स्थान जहां पांडवों ने अज्ञातवास के कारण अपना कुछ समय व्यतीत किया??
A- पीसांगन
B- पंच कुंड
C-सुधाबाय
D-(B)और (C) दोनों

D-(B)और (C) दोनों(अज्ञातवास के कारण पांडव कुछ समय इस स्थान पर रहे इस स्थान को सुधाबाय भी कहते हैं  इसके पास ही ऐतिहासिक बूढ़ा पुष्कर स्थित है भगवान श्री राम भी 14 वर्ष के वनवास के दौरान पंचकुंड आए और यहां मध्य पुष्कर के पास जिसे गया कुंड भी कहते हैं अपने पिता दशरथ के मोक्ष के लिए पिंडदान किया )?✔

Q-9.. भीलवाड़ा जिले का कौन सा स्थान नाथ संप्रदाय के तांत्रिकों की सिद्ध पीठ है??
A- जहाजपुर
B- मेनाल
C- आसींद
D- बिजोलिया

B-मेनाल(मांडलगढ़ के निकट स्थित यह स्थान इतिहास पुरातत्व पर्यटन प्रकृति और धार्मिक आस्थाओं का मिलन स्थल है मेनाल शैव  धर्म का प्रमुख केंद्र है )?✔

Q-10..बापूगढ़ किस जिले में स्थित है??
A- कोटा
B- जयपुर
C- अजमेर
D- जैसलमेर

C-अजमेर( यहा  हनुमान जी का एक पुराना मंदिर बना हुआ है जो मराठा सरदार बापू सिंधिया के नाम पर  बापू  गढ़ कहलाया )?✔

Q-11.. भवानी परमानंद पुस्तकालय और भवानी नाट्यशाला कहां स्थित है ??
A- कोटा में
B- बूंदी में
C- झालावाड
D- जोधपुर

C-झालावाड़ भवानी परमानंद पुस्तकालय महाराजा ने अपने विद्या प्रेमी दीवान परमानंद की स्मृति में इस का निर्माण करवाया था )?✔

Q-12.. सादुलशहर (श्रीगंगानगर) के पास वह कौन सा गांव है जहां का Ranjha अपनी प्रेम कथा के लिए इतिहास में अमर हो गया??
A- तख्त हजारा
B-  मांडल
C-  आसींद
D-स्यालकोट

A-तख्त हजारा(रांझा की प्रेमिका हीर स्यालकोट गांव की रहने वाली थी )?✔

Q-13.. पाकिस्तान की सुप्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा मूल रूप से राजस्थान में कहां की निवासी है??
A- सांगानेर( जयपुर)
B- आमेर (जयपुर)
C- सीकर( शेखावाटी)
D- बिदासर( सुजानगढ़)

D- बीदासर( सुजानगढ़ Hero फिल्म में उनके द्वारा गाया गया गीत लंबी जुदाई आज भी लोगों की जुबान पर है इसी प्रकार दमा दम मस्त कलंदर और उनकी गजलों का एल्बम काफी प्रसिद्ध हुए हैं )?✔

Q-14.. अगरचंद नाहटा का जन्म हुआ??
A- जैसलमेर
B- बीकानेर
C- कोटा
D- उदयपुर

B-बीकानेर( अगरचंद नाहटा  को पृथ्वीराज रासो, बीसलदेव रासो, ढोला मारू रा दूहा ,वेली क्रिसन रुक्मणी री ग्रंथों को प्रकाश में लाने का श्रेय दिया जाता है )?✔

Q-15.. कौनसी हवेली बीकानेर में स्थित नहीं है??
A- चांदमल  ढड्डा परिवार की हवेली
B- रामपुरिया परिवार की हवेली
C- नथमल की हवेली
D- डागा परिवार की हवेली

C-नथमल की हवेली( नथमल की हवेली जैसलमेर नगर में स्थित है इसका निर्माण 1885 में किया गया था यह हवेली दिवान को  उपहार में दी गई थी बीकानेर को एक हजार हवेलियों का नजर कहा जाता है )?✔

Q-16.. करोड़ी ध्वज सूर्य मंदिर स्थित है??
A-  मांडवा पर्वत पर
B- आसींद में
C- आबू पर्वत पर
D- सादुशहर मे

C-आबू पर्वत पर(आबू पर्वत पर एक चट्टान पर 84 करोड योनियों के पदचिन्ह अंकित है इसमें अधर  देवी  अथार्थ  अबुर्दा देवी का मंदिर स्थित है) ?✔

Q-17.. राजस्थान में स्थित किस जिले में कूमट नामक झाडे बहुतायत पाई जाती है??
A- सिवाना किला
B- रणथंबोर किला
C- सुर्वण गिरी
D- भानगढ़ किला

A-सिवाना किला(यह किला अणखलो सिवाणों के नाम से जाना जाता है यह राजस्थान के दुर्गा में वर्तमान में सबसे पुराना दुर्ग है इसकी गिनती मारवाड़ राज्य के नव कोट अथार्थ नौ दुर्गों में होती है इसके लिए मैं कूमट नामक झाड़ी बहुतायत में मिलती थी जिससे इसे कूमट दुर्ग भी कहते थे ?✔

Q-18.. राई का बाग पैलेस किस जिले में है??
A- जोधपुर
B- जयपुर
C- पाली
D- कोटा

A-जोधपुर( इसका निर्माण राजा जसवंत सिंह प्रथम की  रानी हाड़ीजी ने  1663 में करवाया था  1883 में जब दयानंद सरस्वती जोधपुर आए तो इसी  महल  में बैठकर राजा उनके उपदेश सुना करते थे )?✔

Q-19..वारियों ( खिड़कियों)का नगर व पवन  चक्कीयो  का देश कहलाता है??
A- अजमेर
B- कोटा
C- जयपुर
D- जैसलमेर

D- जैसलमेर(भवन निर्माण कला मे जैसलमेर मे पत्थर के खंडो व चूनेगारे का प्रयोग किया गया है छत स्थानीय 'जाल"के पेड़ की लकड़ी से बनाई जाती थी इस छत को चिंयालोरी छत कहा जाता है) ?✔

Q-20.. भगतो की हवेली स्थित है??
A- मकराना
B- नवलगढ़
C- झुंझुनू
D- चूरु

B-नवलगढ़(नवलगढ़ की स्थापना ठाकुर नवल  सिंह  बहादुर में 1757 में की थी, इसे सेठों की नगरी भी कहा जाता है भारतवर्ष में प्राचीन समय में 21 करोड़ पति थे जिनमें से 17 करोड़पति नवल गण मन  रहते थे)?✔

Q-21.. निम्न में से किसने सलेमाबाद में अखिल भारतीय निंबार्काचार्य पीठ की स्थापना की??
A- गोविंदाचार्य
B- विष्णुचार्य
C- शंकराचार्य
D- परशुराम देवाचार्य

D-परशुराम देवाचार्य(परशुराम देवाचार्य का जन्म सीकर जिले के ठिकरिया ग्राम में हुआ था )?✔

Q-22.. भीलो का अंतिम मृत्यु भोज क्या कहलाता है??
A-साट्टा
B-काट्टा
C-माट्टा
D-भाट्टा

B-काट्टा( काट्टा का आयोजन किसी भी महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी या सोमवार के दिन किया जाता है मृतक का 13 दिन का शोक रखा जाता है )?✔

Q-23.. राजस्थानी भाषा प्रचार सभा की स्थापना किसने की??
A-  रमेश थानवी
B-  रानी लक्ष्मी कुमारी
C-  रावत सारस्वत
D- रेवंत दान चारण

*C-रावत सारस्वत रावत सारस्वत का जन्म 1919 में चूरू में हुआ उनकी रचनाओं में आज रा कवि, दुळपत  विला,  आज रा  कहाणीकार, मरुवाणी प्रमुख है )?✔

Q-24.. सुबोध कुमार अग्रवाल का संबंध किस संग्रहालय संस्थान से है??
A- नगर श्री लोक संस्कृति शोध संस्थान चूरू
B- अरबी फारसी शोध संस्थान टोंक
C- प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय जयपुर
D- राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर

A-नगर श्री लोक संस्कृति शोध संस्थान चूरु( वर्तमान में यह संस्थान राजस्थानी लोक कथा कोष नामक प्रकाशन का कार्य कर रहा है )?✔

Q-25.. "उसने कहा था" किस लेखक की प्रसिद्ध रचना है??
A- आसकरण वर्मा
B- चंद्रधर शर्मा "गुलेरी"
C- विजय शंकर पारीक
D- मुरलीधर व्यास

B-चंद्रधर शर्मा *गुलेरी"( चंद्रधर शर्मा "गुलेरी" का जन्म 1883 में जयपुर में हुआ था,"उसने कहा था" गुलेरी की सुप्रसिद्ध रचना है इस कहानी को हिंदी की सर्वश्रेष्ठ कहानियों में गिना जाता है यह हिन्दी की सबसे पहली सर्वांगपूर्ण यथार्थवादी कहानी मानी जाती है जो कला के प्रत्येक अंग पर खरी उतरती है )?✔

Q-26.. हस्त लिपियों के मूल संस्थापक और कोटिल्य के अर्थशास्त्र के संपादक कौन थे??
A- R राम शास्त्री
B- विष्णु शास्त्री
C- राम गोपालाचार्य
D- राधाकृष्ण

A-आर.राम शास्त्री (आर.  राम शास्त्री ने 1902 में अर्थशास्त्र नामक पुस्तक की खोज की थी और इसका प्रकाशन किया था उन्होंने संस्कृत भाषा में इस पुस्तक के नए संस्करण का संपादन और प्रकाशन 1909 में किया था "वाचस्पति गैरोला"-इन्होंने अर्थशास्त्री का हिंदी में अनुवाद किया अंग्रेजी भाषा में इस पुस्तक का अनुवाद और प्रकाशन 1915 में किया गया था )?✔

Q-27.. किसने 19वी शताब्दी में हिंदुत्व को पुनर्जीवित किया??
A- स्वामी दयानंद
B- महात्मा गांधी
C- स्वामी विवेकानंद
D- रामकृष्ण परमहंस

C-स्वामी विवेकानंद(स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 और मृत्यु 4 जुलाई 1902 को हुई थी वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था वह रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे उन्होंने अमेरिका स्थित शिकांगो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था इन्हें प्रमुख रुप से इनके भाषण की शुरुआत मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों के साथ करने के लिए जाना जाता है )?✔

Q-28.. रामकृष्ण मिशन के प्रथम मठ की स्थापना भारत में किस स्थान पर की गई थी??
A-  बारा नगर कोलकाता
B-  बेलूर कोलकाता
C- अल्मोडा
D- मुंबई

A-बारा नगर(कोलकाता)(रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1 मई 1897 को रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने की थी रामकृष्ण मिशन दूसरों की सेवा और परोपकार को कर्म योग बनता है जो हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत थे रामकृष्ण मिशन एक लोक हितकारी समाज सेवी संगठन है रामकृष्ण मिशन को 1998 में भारत सरकार द्वारा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था सर्वप्रथम रामकृष्ण मिशन की प्रथम मठ की स्थापना कलकत्ता के समीप बारानगर में की गई थी इसके पश्चात भेल कलकत्ता में मिशन की स्थापना की गई मिशन का  दुसरा  मठ  अल्मोड़ा में मायावती में स्थापित किया गया था ?✔

Q-29.. इकोनॉमिक हिस्ट्री ऑफ इंडिया पुस्तक के लेखक कौन थे??
A- आर सी दत्त
B- एन जी रंगा
C- डी आर गाडगिल
D- एम विश्वेश्वरैया

A-आर सी दत्त(रमेश चंद्र दत्त ने इस  पुस्तक को 1901 में लिखा था रमेश चंद्र दत्त ने 1869 में आई सी एस परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया था 1899 में कांग्रेस की अध्यक्षता की और 1897 से 1904 तक लंदन विश्वविद्यालय में इतिहास के प्राध्यापक रहे "ब्रिटिश भारत का आर्थिक इतिहास" इन की महत्वपूर्ण रचना है )?✔

Q-30.. नील दर्पण नाटक का रचयिता है??
A-एमख. जी. रानाडे
B- दीनबंधु मित्रा
C- राजा राममोहन राय
D- ईश्वर चंद्र विद्यासागर

B-दीनबंधु मित्रा(दीनबंधु मित्रा द्वारा 1858-59 में लिखित नील दर्पण एक बंगाली नाटक है यह नाटक फरवरी-मार्च 1859 में बंगाल में हुए नील विद्रोह से संबंधित है ब्रिटिश शासकों द्वारा किसानों का शोषण करने के विरोध में किसानों ने अपने खेतों में neel होने से मना कर दिया था )?✔

Q-31..हम्पी,तिरूवनमलै, चिदंबरम श्रीरंगम तिरुपति आदि में मंदिरों के सामने की ओर बने हुए रायगोपुरम का निर्माता कौन था??
A- कृष्णदेव राय
B- कलीमुल्लाह
C- महमूद गंवा
D-  देवराय प्रथम

A-कृष्णदेव राय( दक्षिण भारत में कई मंदिर पहले के राजाओं द्वारा बनवाए गए थे बाद में विजयनगर के राजाओं ने अपनी शैली की कुछ संरचनाएं जोड़ कर उन्हें अधिक भव्य बना दिया कलाहस्ती के शिव मंदिर का भव्य गोपुरम ऐसा ही एक ऑपरेशन है इस गोपुरम का निर्माण राजा कृष्णदेव राय ने करवाया था इन्होने बेलूर के चेन्नकेशव मंदिर में भी राय गोपुरम बनवाया) ?✔

Q-32.. मोहम्मद आदिल शाह का मकबरा स्थित है??
A- बीजापुर
B- जोधपुर
C- बेलूर
D- ईरान

A- बीजापुर(यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा और भारत का सबसे बड़ा गुंबज है जो कि सुल्तान मोहम्मद आदिलशाह के मकबरे के रूप में जाना जाता है गुंबद के आंतरिक परिधि पर एक  गोलाकार गलियारा बना हुआ है जिसे  फुसफुसाने वाला गलियारा नाम दिया है इस गलियारे के निर्माण में प्रयुक्त ध्वनि विज्ञान के वास्तु में  सम्मिलन  के कारण  यहा धीमे से  फुसफुसाया हुआ एक शब्द भी इसके  व्यास के ठीक दूसरी ओर एकदम स्पष्ट सुनाई देता है )?✔

Q-33.. नयनार कौन थे??
A- वैष्णव धर्मानुयायी
B-शैव धर्मानुयायी
C-शाक्त
D- सूर्योपासक

B-शैव धर्मानुयायी(दक्षिण भारत में शैव सन्तो  को  नयनार कहा जाता था इसकी संख्या 63 थी ?✔

Q-34.. तारीख ए मुबारक शाही का लेखक याहिया सरहिन्दी निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में था??
A-लोदी
B-तुगलक
C-सैयद
D-खिलजी

C-सैयद (याहिया बिन  अहमद सर हिन्दी को  सैयद  वंश के मुबारक शाह का संरक्षण प्राप्त था इसकी पुस्तक तारीख ए मुबारक शाही में  सैयद वंश के विषय में जानकारी मिलती है )?✔

Q-35.. चट्टान को काटकर बनाया गया दो मंजिला बिहार यहां बनाया गया है??
A-कारले
B-भाजा
C-बेडसा
D-नासिक

A-कारले(महाराष्ट्र में लोनावाला के निकट स्थित कार्ले गुफा में पाए जाने वाले अधिकांश बिहार दो मंजिलें हैं यह गुफाएं ऐतिहासिक रूप से बौद्ध धर्म के एक  विशेष संप्रदाय( महासंघिक) से संबंधित है इन गुफाओं का विकास कार्य दो चरणों दूसरी  ईसा पूर्व से  दूसरी ईसा  और बाद में 5 ईसा पूर्व से 10 ईसा  के दौरान किया गया था )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website