RAS GEOGRAPHY QUIZ 14

RAS GEOGRAPHY QUIZ 14


Q-1.. नेशनल बांस मिशन के अंतर्गत कौन सा जिला शामिल नहीं है??
A- जालौर
B- बांसवाड़ा
C- करौली
D- भीलवाड़ा


A-जालौर(बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 12 जिलों में 2006-07 से यह योजना संचालित की जा रही है  इस योजना में शामिल जिले करौली, सवाई माधोपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ ,बांसवाड़ा ,डूंगरपुर , सिरोही,बॉरा,झालावाड, भीलवाड़ा, राजसमंद और प्रतापगढ़ है ?✔

Q-2.. पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र का क्षेत्रफल लगभग है??
A-2,15,455 वर्ग किलोमीटर
B-2,13,688 वर्ग किलोमीटर
C-2,17,786 वर्ग किलोमीटर
D-2,13,588 वर्ग किलोमीटर

B-2,13,688वर्ग किलोमीटर( राजस्थान के लगभग 60% भूभाग पर विस्तृत  यह मरुस्थलीय भूभाग अरावली श्रेणी के पश्चिम में स्थित शुष्क और अर्ध शुष्क मरुस्थलीय भाग है  इसके अंतर्गत राज्य के 12 जिले  गंगानगर, हनुमानगढ़,चुरू, झुंझुनू ,सीकर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर ,जैसलमेर, बाड़मेर ,जालोर और पाली सम्मिलित है )?✔

Q-3.. वह भूमि जिसमें कुओं, नहरों, तालाबों और नदियों आदि साधनों के माध्यम से सिंचाई संभव होती है वह कहलाती है??
A-चाही भूमि
B- हकत भूमि
C-तलाई भूमि
D-माल भूमि

A-चाही भूमि(  हकत भूमि   जोती जाने वाली भूमि कहलाती है  तलाई भूमि तालाब के  पेटे  की भूमि जिसमे बिना सिंचाई फसल होती है माल भूमि  वह भूमि जिसमें काली उपजाऊ मिट्टी होती है )?✔

Q-4.. राजस्थान में तंबाकू का सबसे अधिक उत्पादन किस जिले में होता है??
A- झुंझुनू में
B- कोटा में
C-  बॉरा में
D- पाली में

A-झुंझुनू में(तंबाकू का पौधा 1508 ईस्वी में पुर्तगालियों द्वारा भारत लाया गया था  तंबाकू की किस्म निकोटिन टुवेकम और  निकोटिना रास्टिका  है राजस्थान में सबसे अधिक निकोटीन  रास्टिका होती है )?✔

Q-5.. राजस्थान में प्रथम गैर कांग्रेसी सरकार कब बनी थी??
A- जून 1977 में
B- मार्च 1978 में
C- मार्च 1977 में
D- अक्टूबर 1977 में

B-मार्च 1978 में(1978 में राष्ट्रीय आपातकाल के बाद विधानसभाओं के चुनाव करवाए गए जिसमें राजस्थान में मार्च 1978 में जनता पार्टी की सरकार बनी थी और श्री भैरोंसिंह शेखावत मुख्यमंत्री बने थे )?✔

Q-6.. राज्य के किस मुख्यमंत्री को राज्य विधानसभा के अब तक के सर्वाधिक सदस्यों का विश्वास हासिल हुआ??
A- अशोक गहलोत
B-भैरोसिंह शेखावत
C- मोहनलाल सुखाड़िया
D- श्रीमती वसुंधरा राजे

D-श्रीमती वसुंधरा राजे( श्रीमती वसुंधरा राजे को दिसंबर 2013 में हुए चौधरी विधानसभा के चुनावों में सर्वाधिक 163 सदस्यों का विश्वास हासिल हुआ था उपचुनाव के बाद उनके दल के विधायकों की संख्या 160  रह गई है )?✔

Q-7.. राज्य में किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल के पूर्ण होने से पूर्व ही उन्हें बर्खास्त कर पहली बार राज्य विधानसभा के मध्यावधि चुनाव हुए थे??
A- शिवचरण माथुर
B- भैरो सिंह शेखावत
C- हरिदेव जोशी
D- जगन्नाथ पहाड़िया

B- भैरों सिंह शेखावत( केंद्र में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनने के बाद 17 फरवरी 1980 को राज्य की भैरोसिंह शेखावत के नेतृत्व वाली जनता पार्टी सरकार को बर्खास्त कर पहले मध्यावधि चुनाव करवाए गए थे )?✔

Q-8.. राज्य के निम्न मुख्यमंत्रियों में किसका कार्यकाल सर्वाधिक रहा??
A- शिवचरण माथुर
B- हरिदेव जोशी
C- जय नारायण व्यास
D- बरकतुल्ला खॉ

B-हरिदेव जोशी( उपरोक्त मुख्यमंत्रियों में सर्वाधिक कार्यकाल हरिदेव जोशी का रहा 6 वर्ष 7 माह 28 दिन अन्य मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल-- शिवचरण माथुर 4 वर्ष 5 माह 23 दिन,  जय नारायण व्यास 2 वर्ष 10 माह 9 दिन और बरकतुल्ला खॉ 2 वर्ष 3 माह 2 दिन का था) ?✔

Q-9.. राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल क्या है??
A- 59 वर्ष
B- 6 वर्ष
C- 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो
D- 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो

C-5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो(राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 65 वर्ष की आयु या पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष जो भी पहले हो होता है जितनी देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहने हो होता है )?✔

Q-10.. 1959 से पूर्व राजस्थान में पंचायती राज प्रणाली के संबंध में कौन सा अधिनियम प्रवचन में था??
A- राजस्थान पंचायत अधिनियम 1953
B- राजस्थान पंचायत अधिनियम 1954
C- राजस्थान पंचायत और शहरी निकाय अधिनियम 1953
D- उपरोक्त में से कोई नहीं

A-राजस्थान पंचायत अधिनियम 1953(1953 में प्रारंभ अधिनियम के तहत फरवरी 1954 में पहली बार ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए थे इस अधिनियम के तहत केवल ग्राम पंचायतों के गठन का प्रावधान था )?✔

Q-11.. नवीनतम जनगणना 2011 के अनुसार न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाला जिला कौनसा है??
A- जालौर
B- बांसवाड़ा
C- बीकानेर
D- प्रतापगढ़

D-प्रतापगढ़(प्रतापगढ़ की पुरुष साक्षरता दर 69.5% है) ?✔

Q-12.. 2011 की जनगणना अनुसार कितने जिलो में 0-6 आयु वर्ग में जनसंख्या के लिंगानुपात में कमी हुई है??
A- 25 जिले
B- 30 जिले
C- 27 जिले
D- 28 जिले

B-30जिले(2011 में 0-6 आयु वर्ग का लिंगानुपात केवल गंगानगर हनुमानगढ़ और जैसलमेर जिले में बढ़ा है जबकि 30 जिलों में कम हुआ है )?✔

Q-13.. राजस्थान में 0-6 आयु वर्ग की जनसंख्या में लिंगानुपात राज्य की संपूर्ण जनसंख्या के लिंगानुपात की तुलना में??
A- बहुत कम है
B- अधिक है
C- समान है
D- मामूली कम है

A-बहुत कम है(0-6 आयु वर्ग में लिंगानुपात मत 888 है जो संपूर्ण जनसंख्या के लिंगानुपात 928 से 40 कम है ?✔

Q-14.. राजस्थान में मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना का शुभारंभ कहां से किया गया था??
A- जोधपुर से
B- बीकानेर से
C- उदयपुर से
D- जयपुर से

A-जोधपुर से( यह योजना 1 अप्रैल 2007 से प्रारंभ की गई थी इस योजना के तहत बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा 5 वर्ष तक की बालिकाओं के माता-पिता द्वारा नसबंदी करा लेने पर प्रत्येक बालिका (अधिकतम दो )के नाम से 10-10हजार के यूटीआई म्युचुअल फंड के यूनिट्स देने की योजना है )?✔

Q-15.. कुछ साक्षरता दर के मामले में राजस्थान किन राज्यों से बेहतर स्थिति में है??
A-  बिहार, झारखंड, उड़ीसा
B-बिहार, उत्तर प्रदेश ,उड़ीसा
C- बिहार, अरुणाचल प्रदेश
D- बिहार ,अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा

C-बिहार, अरुणाचल प्रदेश( राजस्थान की साक्षरता दर 66. 1% है और बिहार की 61.8 प्रतिशत और अरुणाचल प्रदेश की 65.4% है )?✔

Q-16.. निम्न में से किस राज्य में राजस्थान से कम महिला साक्षरता है??
A- बिहार
B- झारखंड
C- छत्तीसगढ़
D- मिजोरम

A-बिहार(बिहार की महिला साक्षरता दर न्यूनतम मात्र 51.1 प्रतिशत है और राजस्थान की महिला साक्षरता दर 52.1% है )?✔

Q-17.. पन्नाधाय जीवन अमृत योजना में कितनी वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है??
A-  1000रु
B-500रु
C- 1200रुपए
D- 1800 रुपए

C-1200रुपये(यह छात्रवृति हर  3 महीने में ₹300 के हिसाब से दी जाती है इस योजना का संचालन जीवन बीमा निगम द्वारा किया जाता है यह योजना प्रत्येक BPL परिवार के कक्षा 9 से 12 में अध्यनरत दो बच्चों पर लागू है )?✔


Q-18.. डेयरी उद्यमशीलता विकास योजना कब से प्रभावी की गई थी??
A- 1 अक्टूबर 2011
B- 1 अक्टूबर 2010
C- 1 सितंबर 2010
D- 1 सितंबर 2012


C-1 सितंबर 2010(  यह योजना नाबार्ड के माध्यम से संचालित की जा रही है जिसमें दूध के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए डेयरी क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य के साथ 11वी योजना में डेयरी उद्यमशीलता विकास योजना आरंभ की गई थी )?✔

Q-19.. राज्य के प्रथम पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना कहां की गई है??
A- बीकानेर
B- उदयपुर
C-कोटा
D- बांसवाड़ा

A-बीकानेर(इसकी स्थापना 16 अगस्त 1954 को की गई थी  दूसरा राजकीय वेटरनरी कॉलेज नवानिया (उदयपुर) में और तीसरा जोधपुर में संचालित है यह तीनों कॉलेज  राजुवास के संगठक कॉलेज हैं ?✔

Q-20.. भारत में E प्रकार की जलवायु पाई जाती है??
A- हिमालय
B- तमिलनाडु
C- थार
D-  कोकण

A- हिमालय(E जलवायु ध्रुवीय प्रकार की है।जहॉ  सबसे गर्म माह का तापमान भी 10 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है भारत में यह मुख्य रूप से हिमालय पर्वतमाला( जम्मू&कश्मीर और हिमाचल प्रदेश )में पाई जाती है  जबकि तमिलनाडु में As तथा Aw प्रकार की और थार के मरुस्थल में Bwhw और कोकण तट पर Amw प्रकार की जलवायु पाई जाती है )?✔

Q-21.. निम्नलिखित नदियों में से कौन मानसरोवर समीपवर्ती क्षेत्र से नहीं निकलती है??
A- सिंधु
B- सतलज
C- चिनाब
D- ब्रह्मपुत्र

C-चिनाब(चिनाब नदी का उद्गम हिमाचल प्रदेश लाहुल क्षेत्र में  टाण्डी नामक स्थान पर चंद्र&भागा दो नदियों के संगम से होता है जबकि ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के नेमयुंग डुंग, सिंधु नदी केलाश हिमानी और सतलज का उद्गम राकसताल से होता है जो मानसरोवर झील के समीप है )?✔

Q-22.. झारखंड में गोमिया किसके लिए जाना जाता है??
A- कोयला क्षेत्र
B- मेगनीज खनन
C- उर्वरक संयंत्र
D- विस्फोटक कारखाना

D-विस्फोटक  कारखाना( गोमिया धनबाद जिले में स्थित विस्फोटक कारखाना है जहां ICI कंपनी द्वारा स्थापित किया गया जो ICI समूह के स्वामित्व में है )?✔

Q-23.. विवाह को किस जनजाति द्वारा बापला कहा जाता है??
A- संथाल
B- गोण्ड
C- थारू
D- भील

A-संथाल(संथाल जो झारखंड राज्य में पाए जाते हैं इनमें विभाग की कई प्रथाएं पाई जाती है जिसे सामान्य विवाह को बापला प्रथा इसके अतिरिक्त घर्दी जवाई  प्रथा, इतुत प्रथ,  निर बेलोक प्रथा। गोर जनजाति में विवाह को  लमना पद्धति , पैठ  पद्धति और अपरहण पद्धति। थारू जनजाति में विवाह को अपना पराया और भवर कहा जाता है) ?✔

Q-24.. भारत में प्रथम जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र कहां स्थित है??
A- नंदा देवी
B- सुंदरवन
C- ग्रेट निकोबार
D- नीलगिरी

D-नीलगिरी( सर्वप्रथम 1986 में तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में संयुक्त रुप से नीलगिरी क्षेत्र में जीव आरक्षित क्षेत्र स्थापित किया गया उसके बाद उत्तराखंड में नंदा देवी में 1988 में और इसी वर्ष मेघालय के नोक्रेक में भी जीव आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए गए भारत सरकार ने अब तक 14 जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र घोषित किया है )?✔

Q-25.. गंगा नौगम्य है??
A- हरिद्वार और कानपुर के मध्य
B- इलाहाबाद और वाराणसी के मध्य
C- पटना और कोलकाता के मध्य
D- इलाहाबाद और हल्दिया के मध्य

D-इलाहाबाद और हल्दिया के मध्य(भारत में लगभग 14500 किलोमीटर लंबे नौगम्य जलमार्ग है  इनमें से बड़ी नदियों के 3700 किलोमीटर लंबे मार्ग ही यंत्रीकृत नौकाओं और नौगम्य है  भारत में प्रमुख रूप से 4 राष्ट्रीय जलमार्ग का विकास किया गया है  राष्ट्रीय जलमार्ग नंबर 1 जो  हल्दिया से इलाहाबाद तक 1620 किलोमीटर की लंबाई में गंगा नदी पर 27 अक्टूबर 1986 में विकसित किया गय। इसी  मार्ग पर इलाहाबाद वाराणसी पटना नगर पडते हैं ?✔

Q-26.. विश्व में हीरे का सबसे प्रमुख उत्पादक देश है??
A- भारत
B- ग्रेट ब्रिटेन
C- संयुक्त राज्य अमेरिका
D- दक्षिणी अफ्रीका

D-दक्षिण अफ्रीका( दक्षिण अफ्रीका की किंबरले खान से विश्व का लगभग 95% हीरा प्राप्त होता है )?✔

Q-27.. निम्नलिखित में से कौन फूट लूज उद्योग के अंतर्गत आता है??
A- सूती वस्त्र
B- सीसा
C- सीमेंट
D- चीनी

B-सीसा(सीसा फुट लूज उद्योग के अंतर्गत है फुट लूज उद्योग उसे कहते हैं जिसकी अवस्थिति उसके कच्चे माल द्वारा अत्यंत प्रभावित होती है इसकी स्थापना बाजार के समीप कहीं भी की जा सकती है इसे स्वच्छंद उद्योग भी कहते हैं सूती वस्त्र ,सीमेंट और चीनी निर्मित होने वाली सामग्रियां हैं जो कच्चे माल से काफी प्रभावित होता है) ?✔

Q-28.. महासागरों के अत्यधिक गहरे भागों में जमा होने वाला पदार्थ कहलाता है??
A- पंक
B- बजरी
C- रेप
D- ऊज

D-ऊज(महासागरों के अत्यधिक गहरे भागों में जमा होने वाला पदार्थ  ऊज  कहलाता है यह हल्के नीले रंग का होता है यह समुद्री जीव जंतुओं और वनस्पतियों का सड़ा गला अंश होता है )?✔

Q-29.. निम्नलिखित में से किस अक्षांशीय कटिबंध को जनसंख्या की गुत्थी के रूप में जाना जाता है??
A- 0 डिग्री से 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश
B- 20 डिग्री से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांश
C- 20 डिग्री से 45 डिग्री दक्षिणी अक्षांश
D- 40 डिग्री से 60डिग्री दोनों गोलार्द्ध में

B-20 डिग्री से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांश( 20 डिग्री से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य विश्व जनसंख्या की 50% से अधिक जनसंख्या निवास करती है इसी कारणवश इस कटिबंध को जनसंख्या की गुत्थी कहा जाता है )?✔

Q-30.. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए??
(1)- प्रत्येक 24 घंटे 52 मिनट पर दैनिक ज्वार भाटा आता है
(2)-  उथले जल  में समुंद्र तल के घर्षणी कर्ष द्वारा ज्वारीय  ऊर्जा क्षय होती है

A- केवल 1
B- केवल 2
C- 1 और 2 दोनों
D- ना तो 1 ना ही 2

C-1और 2दोनों(प्रत्येक 24 घंटे 52 मिनट पर दैनिक ज्वार भाटा आता है  क्योंकि पृथ्वी 24 घंटे में एक पूर्ण चक्कर लगा लेती है  अतः प्रत्येक स्थान पर 12 घंटे के बाद ज्वार आना चाहिए  लेकिन ऐसा नहीं हो कर प्रतिदिन ज्वार लगभग 52 मिनट देर से आता है  इसका प्रमुख कारण चंद्रमा का अपनी धुरी पर चक्कर लगाते हुए पृथ्वी की परिक्रमा करना है  विदित है कि  उथले जल में  समुंद्र तल के घर्षण कर्ष के द्वारा ज्वारीय ऊर्जा क्षय होती है )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website