RAS GEOGRAPHY QUIZ 36 ( राजस्थान का भूगोल )
प्रश्न-1.. निम्न में से कौन सा किला अरावली पर्वत माला में स्थित नहीं है??
(अ)- कुंभलगढ़
(ब)- चित्तौड़गढ़
(स)- नाहरगढ़
(द)- गागरोन
द- गागरोन✅?
प्रश्न-2.. थार मरुस्थल का विस्तार किन राज्यों तक है??
(अ)- राजस्थान
(ब)- राजस्थान पंजाब मध्य प्रदेश
(स)- राजस्थान पंजाब
(द)- राजस्थान पंजाब गुजरात हरियाणा
द- राजस्थान पंजाब गुजरात हरियाणा✅?
प्रश्न-3.. गोडवाड़ प्रदेश राजस्थान के किस वृहत भू आकृति विभाग का भाग है??
(अ)- पूर्वी मैदानी प्रदेश
(ब)- पश्चिमी अर्ध शुष्क प्रदेश
(स)- हाड़ौती पठार
(द)- घग्घर प्रदेश
ब- पश्चिमी अर्ध शुष्क प्रदेश✅?
प्रश्न-4.. संरचनात्मक दृष्टि से राजस्थान के भौतिक स्वरूप भारत के निम्नलिखित में से किस उच्चावच प्रदेशों का हिस्सा है??
(अ)- उत्तरी वृहत मैदान प्रायद्वीपीय पठार
(ब)- उत्तरी पर्वतीय प्रदेश उत्तरी वृहत मैदान
(स)- तटीय मैदान प्रायद्वीपीय पठार
(द)- प्रायद्वीपीय पठार उत्तरी पर्वतीय प्रदेश
अ- उत्तरी वृहत मैदान प्रायद्वीपीय पठार✅?
प्रश्न-5.. देवगढ के समीप स्थित प्रथम निर्जन पहाड़िया किस नाम से जानी जाती है??
(अ)- छप्पन का मैदान
(ब)- पीडमांट मैदान
(स)- मेवल
(द)- बागड़ प्रदेश
ब- पीडमांट मैदान✅?
प्रश्न-6.. थार का प्रवेश द्वार कहलाता है??
(अ)- जैसलमेर
(ब)- जोधपुर
(स)- बीकानेर
(द)- बाड़मेर
ब- जोधपुर✅?
प्रश्न-7.. मारवाड़ के मैदान को मेवाड़ के उच्च पठार से अलग करने वाली पहाड़ी क्षेत्र है??
(अ)- मुकुंद की पहाड़ियां
(ब)- माफर
(स)- मेरवाड़ा की पहाड़ियां
(द)- इनमें से कोई नहीं
स- मेरवाड़ा की पहाड़ियां✅?
प्रश्न-8.. अरावली पर्वतमाला किस कल्प (समुदाय) में उदय हुई मानी जाती है??
(अ)- इयोसिन कल्प
(ब)- टर्शियरी कल्प
(स)- प्री-क्रैम्बियन कल्प
(द)- इनमें से कोई नहीं
स-प्री-क्रैम्बियन✅?
प्रश्न-9.. मगरा कहते हैं??
(अ)- पूर्वी सिरोही में कम ऊंचाई वाली उबड़-खाबड़ पहाड़ियां
(ब)- उदयपुर के उत्तर पश्चिम में स्थित कम उची पहाड़ियां
(स)- वर्षा काल में बनने वाली मौसमी जिले
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं
ब- उदयपुर के उत्तर पश्चिम में स्थित कम ऊंची पहाड़ियां✅?
प्रश्न-10.. पीडमांट का मैदान किस नदी बेसिन में स्थित है??
(अ)- माही
(ब)- बनास
(स)- लूनी
(द)- यमुना
ब-बनास(बनास बेसिन के मध्य स्थित टिलेनुमा भागो को पीडमांट मैदान कहा जाता है ✅?
प्रश्न-11.. अरावली पर्वतमाला की सर्वाधिक ऊंचाई और चौड़ाई बुद्धिमान है??
(अ)- मध्य क्षेत्र में
(ब)- उत्तरी क्षेत्र में
(स)- दक्षिणी क्षेत्र में
(द)- दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र में
द- दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र में✅?
प्रश्न-12.. राजस्थान का कौनसा जिला डांग की रानी कहलाता है??
(अ)- अलवर
(ब)- धौलपुर
(स)- पाली
(द)- करौली
द- करौली✅?
प्रश्न-13.. अंजन व पाला नामक घास पाई जाती है??
(अ)- अजमेर
(ब)- मध्यवर्ती नागौर
(स)- मध्यवर्ती जैसलमेर
(द)- धौलपुर
ब- मध्यवर्ती नागौर✅?
प्रश्न-14.. अरावली पर्वतमाला की ढलानों पर मुख्यतः किस फसल की खेती की जाती है??
(अ)- मक्का
(ब)- बाजरा
(स)- ज्वार
(द)-जौ
अ-मक्का✅?
प्रश्न-15.. थार के रेगिस्तान की उत्तर पश्चिम से दक्षिण तक लंबाई है??
(अ)-360
(ब)-460
(स)-644
(द)-744
स-644(पश्चिमी मरुस्थल प्रदेश उत्तर पश्चिम से दक्षिण 644 किलोमीटर लंबा और पश्चिम से पूर्व की ओर 300 किलोमीटर चौड़ा है जो लगभग 175000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है ✅?
प्रश्न-16.. मरुस्थलीय प्रदेश में रेतीले टीलों के स्तरीकरण में किस वृक्ष प्रजाति का रोपण सर्वाधिक हुआ है??
(अ)-आडू
(ब)-कूमटा
(स)-खेजडी़
(द)-रोहिडा़
ब-कूमटा✅?
प्रश्न-17.. निम्न में से राज्य के किस स्थान पर सूर्य की किरणें सबसे कम तिरछी पड़ती है??
(अ)- जयपुर
(ब)- अजमेर
(स)- उदयपुर
(द)- डूंगरपुर
द- डूंगरपुर✅?
प्रश्न-18.. कर्नल जेम्स टॉड ने हिंदू ओलंपस किसे कहा है??
(अ)-टाँडगढ़
(ब)- कुंभलगढ़ का पठारी भाग
(स)- माउंट आबू
(द)- उपरमाल का पठार विभाग
स- माउंट आबू✅?
प्रश्न-19.. राष्ट्रीय कृषि आयोग में राजस्थान के पश्चिमी व उत्तर पश्चिम क्षेत्र में स्थित कौन से जिले को रेगिस्तानी घोषित नहीं किया??
(अ)- सीकर
(ब)- बाड़मेर
(स)- झुंझुनू
(द)- सिरोही
द- सिरोही✅?
प्रश्न-20.. आबू पर्वत एक है??
(अ)- पर्वत चोटी
(ब)- पर्वत घाटी
(स)- पठार
(द)- इनमें से कोई नहीं
स- पठार✅?
प्रश्न-21..रूक्ष क्षेत्र के नाम से जाना जाता है??
(अ)- अलवर ,भरतपुर , धौलपुर
(ब)- करौली ,सवाई माधोपुर, उदयपुर
(स)- कोटा, बूंदी ,झालावाड़
(द)- टोंक,अलवर ,करौली
अ- अलवर भरतपुर धौलपुर✅?
प्रश्न-22.. आबू पर्वत खंड निर्मित है??
(अ)- संगमरमर से
(ब)- लोह व तांबा से
(स)- ग्रेनाइट से
(द)- उपरोक्त सभी से
स- ग्रेनाइट से✅?
प्रश्न-23.. उपरमाल नामक पठारी प्रदेश में कौन सा जिला शामिल नहीं है??
(अ)- कोटा
(ब)- चित्तौड़गढ़
(स)- भीलवाड़ा
(द)- अजमेर पाली
द-अजमेर पाली✅?
प्रश्न-24.. देश की कुल व्यर्थ भूमि का कितना प्रतिशत भाग राजस्थान में पाया जाता है??
(अ)-10%
(ब)-20%
(स)-40%
(द)-60%
ब-20%✅?
प्रश्न-25.. राजस्थान का राज्य पक्षी है??
(अ)-क्रायोटिस नाइग्रीसेप्स
(ब)-टोकोमेला अण्डुलेटा
(स)-पावो क्रिस्टेटस
(द)-कबूतर
अ-क्रायोटिस नाइग्रीसेप्स(1981 में गोडावण राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया इस ए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल मोरडी़,व सोन चिड़िया भी कहा जाता है इसका वैज्ञानिक नाम क्रायोटिस नाइग्रीसेप्स है यह पक्षी राजस्थान के 3 जिलों में सर्वाधिक देखा जा सकता है मरू उद्यान( जैसलमेर बाड़मेर) सोरसन (बारां)और सोंकलिया (अजमेर) में गोडावण के प्रजनन के लिए जोधपुर जंतुआलय प्रसिद्ध है ✅?
Quiz Winner- विजय कुमार जी महला, सुमित जी जोशी चूरु, हंसराज जी रेगर भीलवाड़ा
Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )
ममता शर्मा -कोटा