RAS GEOGRAPHY QUIZ 38 ( राजस्थान का भूगोल )

RAS GEOGRAPHY QUIZ 38 ( राजस्थान का भूगोल )

 

प्रश्न-1.. किसी भी प्रदेश की दीर्घकालीन औसत वायुमंडलीय दशाओं को कहते हैं??
(अ)- जलवायु
(ब)- वायुमंडलीय तत्व
(स)- मौसम
(द)- उपरोक्त सभी

अ- जलवायु✅?

प्रश्न-2.. अक्षांशीय स्थिति के बढ़ने से तापमान पर प्रभाव पड़ता है??
(अ)- कम हो जाता है
(ब)- बढ़ जाता है
(स)- सामान्य रहता है
(द)- कोई प्रभाव नहीं पड़ता

अ- कम हो जाता है✅?

प्रश्न-3.. भूगर्भ में प्रत्येक 32 मीटर की गहराई पर कितने डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ जाता है??
(अ)- 1 डिग्री सेंटीग्रेड
(ब)- 5 डिग्री सेंटीग्रेड
(स)- 8 डिग्री सेंटीग्रेड
(द)- 12 डिग्री सेंटीग्रेड

अ- 1 डिग्री सेंटीग्रेड✅?

प्रश्न-4.. कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है??
(अ)- सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान -माउंट आबू
(ब)- सर्वाधिक वर्षा वाला जिला- झालावाड़
(स)- न्यूनतम वर्षा वाला जिला- जैसलमेर
(द)- सर्वाधिक बीहड़ भूमि का विस्तार -भरतपुर

द- सर्वाधिक बीहड़ भूमि का विस्तार- भरतपुर✅?

प्रश्न-5.. क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा कृषि जलवायु खंड है??
(अ)- आद्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र
(ब)- सिंचित उत्तरी पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
(स)- शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
(द)- बाढ़ संभाव्य पूर्वी मैदानी क्षेत्र

स-शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र✅?

प्रश्न-6.. राजस्थान में प्रवेश करने वाले पश्चिमी विक्षोभ की उत्पत्ति का क्षेत्र है??
(अ)- भूमध्य सागर
(ब)- अरब सागर
(स)- बंगाल की खाड़ी
(द)- चीन

अ- भूमध्य सागर✅?

प्रश्न-7.. राजस्थान की जलवायु शुष्क है क्योंकि??
(अ)- अरावली पर्वत श्रंखला का उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम दिशा में विस्तार
(ब)- बालुका स्तूप का अधिकांश भू भाग पर विस्तार
(स)- सागर से काफी दूर राज्य की स्थिति होने के कारण मानसून का कमजोर पड़ जाना है
(द)- वनस्पति का अभाव

अ- अरावली पर्वत श्रंखला का उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम दिशा में विस्तार✅?

प्रश्न-8.. सामान्यता राजस्थान को कितने जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है??
(अ)- 3
(ब)- 4
(स)- 5
(द)- 6

स-5✅?

प्रश्न-9..1000 समदाब रेखा जुलाई माह में गुजरती है??
(अ)- सिरोही उदयपुर प्रतापगढ़ झालावाड़
(ब)- प्रतापगढ़ झालावाड बांसवाड़ा उदयपुर
(स)- डूंगरपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़ चित्तौड़
(द)- कोटा बूंदी झालावाड़ सवाई माधोपुर

अ- सिरोही उदयपुर प्रतापगढ़ झालावाड़✅?

प्रश्न-10.. वार्षिक वर्षा की प्रतिशत मात्रा में अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाला जिला कौन सा है??
(अ)- भरतपुर
(ब)- जयपुर
(स)- अलवर
(द)- जैसलमेर

द- जैसलमेर✅?

प्रश्न-11.. थार के मरुस्थल में न्यून वर्षा का कारण जिन पवनों की अरावली के साथ समांतर है,वे हैं??
(अ)- भूमध्यसागरीय विक्षोभ
(ब)- बंगाल की खाड़ी का मानसून
(स)- अरब सागरीय मानसून
(द)- हिंद महासागरीय मानसून

स- अरब सागरीय मानसून✅?

प्रश्न-12.. राष्ट्रीय कृषि आयोग ने राज्य के कितने जिलों को अकाल से सामान्यता प्रभावित माना है??
(अ)- 8
(ब)- 10
(स)- 12
(द)- 16

स-12✅?

प्रश्न-13.. राज्य के ठंडे प्रदेश हैं??
(अ)- आबू पर्वत और भोराठ का पठार
(ब)- हाड़ौती का पठार
(स)- उत्तरी अरावली क्षेत्र
(द)-लूनी बेसिन

अ- आबू पर्वत और भोराठ का पठार✅?

प्रश्न-14.. राज्य में सर्वाधिक आंधियां श्रीगंगानगर जिले में आती है इनकी वार्षिक संख्या है??
(अ)- 40 दिन
(ब)- 32 दिन
(स)- 27 दिन
(द)- 24 दिन

स- 27 दिन✅?

प्रश्न-15.. दक्षिण-पश्चिमी मानसून पवने राजस्थान की ओर आकर्षित होती हैं??
(अ)- जून माह में बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण
(ब)- मई-जून में बनने वाले निम्न वायुदाब के कारण
(स)- पश्चिम राजस्थान में न्यून वनस्पति आवरण के कारण
(द)- अरावली पर्वतमाला की अवस्थिति दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व होने के कारण

ब- मई-जून में बनने वाले निम्न वायुदाब के कारण✅?

प्रश्न-16.. असत्य कथन का चयन कीजिए??
(अ)- बंगाल की खाड़ी की मानसूनी पवनें जब राजस्थान पहुंचती है तो इनकी आद्रता कम रह जाती है
(ब)- यह पवने पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी राजस्थान में कम और उत्तरी पश्चिमी भाग में कुछ वर्षा करती है
(स)- अरब सागरीय मानसून पवने अवरोध के अभाव में वर्षा नहीं कर पाती
(द)- 50 सेमी सम वर्षा रेखा के दक्षिण पूर्व में वर्षा अधिक होती है

ब- यह पवने पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी राजस्थान में कम और उत्तरी पश्चिमी भाग में कुछ वर्षा करती है✅?

प्रश्न-17.. राज्य में सबसे कम वर्षा प्राप्त करने वाले जिले हैं??
(अ)- बाड़मेर जैसलमेर बीकानेर
(ब)- जोधपुर पाली चूरु
(स)- श्री गंगानगर हनुमानगढ़ झुंझुनू
(द)- जालौर पाली जोधपुर

अ- बाड़मेर जैसलमेर बीकानेर✅?

प्रश्न-18.. सर्दियों में हिमालय में होने वाले हिमपात से राजस्थान में क्या प्रभाव पड़ता है??
(अ)- राज्य में मावठ होती है
(ब)- राज्य में वज्र तूफान आते हैं
(स)- राज्य में शीतलहर चलती है
(द)- माउंट आबू में भी हिमपात होती है

स- राज्य में शीतलहर चलती है✅?

प्रश्न-19.. राज्य में वज्र तूफान कब आते हैं??
(अ)- दिसंबर जनवरी में
(ब)- मार्च-अप्रैल में
(स)- अगस्त-सितंबर में
(द)- जून-जुलाई में
द- जून-जुलाई में✅?

प्रश्न-20.. राजस्थान में सर्वाधिक वज्र तूफान किस जिले से आते हैं??
(अ)- नागौर
(ब)- जयपुर
(स)- जोधपुर
(द)- कोटा

ब- जयपुर✅?

प्रश्न-21.. उप आद्र जलवायु प्रदेश में पूर्णता सम्मिलित जिला है??
(अ)- अलवर
(ब)- सीकर
(स)- टोंक
(द)-दौसा

अ- अलवर✅?

प्रश्न-22.. सघन वनस्पति पाई जाती है??
(अ)- शुष्क जलवायु प्रदेश में
(ब)- आद्र जलवायु प्रदेश में
(स)- अर्ध शुष्क जलवायु प्रदेश में
(द)- उप आद्र जलवायु प्रदेश में

ब- आर्द्र जलवायु प्रदेश में✅?

प्रश्न-23.. निम्नलिखित में से सत्य कथन का चयन कीजिए??
(अ)- राजस्थान में जून माह सबसे गर्म और दिसंबर माह सबसे ठंडा होता है
(ब)- राजस्थान का बर्खोयान्सक झालावाड को कहा जाता है
(स)- राजस्थान में तेजी से भूजल स्तर गिरने का प्रमुख कारण अपर्याप्त अनियमित और अनिश्चित वर्षा होना है
(द)- सर्दियों में सर्वाधिक न्यून तापमान चूरु जिले का रहता है

स- राजस्थान में तेजी से भूजल स्तर गिरने का प्रमुख कारण अपर्याप्त अनियमित और अनिश्चित वर्षा होना है✅?

प्रश्न-24.. शीतकाल में तापमान कम और वायुदाब अधिक होने का कारण है??
(अ)- सूर्य का उत्तरायण होना
(ब)- सूर्य का भूमध्य रेखा पर होना
(स)- सूर्य का दक्षिणायन होना
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं

स- सूर्य का दक्षिणायन होना✅?

प्रश्न-25.. राजस्थान में संपूर्ण वर्षा (वर्ष भर) का कितना प्रतिशत मानसूनी वर्षा से प्राप्त होती है??
(अ)-44%
(ब)-80%
(स)-70%
(द)-90%

द-90%(राजस्थान में मानसून प्रवेश की सामान्य तिथि 15 जून है राजस्थान में मानसून सर्वप्रथम बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करता है और इस भाग में से सबसे पहले चला भी जाता है वर्षाकाल कम होने के कारण राजस्थान में वर्षा की मात्रा कम होती है वर्षा और आद्रता की कमी राजस्थान में लघु वर्षाकाल के कारण भी अनुभव की जाती है राज्य वर्षा में दिनों की औसत संख्या वर्षभर 29 दिन है इस वर्षा काल में ही राज्य में संपूर्ण वर्षा की मात्रा का 90% के लगभग प्राप्त हो जाता है उत्तरी पश्चिमी राजस्थान के जिले जैसे श्री गंगानगर चूरु हनुमानगढ़ बीकानेर जोधपुर नागौर जयपुर सिकर अलवर आदि में शीतकालीन पश्चिमी विक्षोभ से भी वर्षा (मावठ) होती है जिस की मात्रा कुल वर्षा का 10% तक होती है ✅?

 

Quiz Winner- मंगेश जी चूरु

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

ममता शर्मा -कोटा

RAS GEOGRAPHY QUIZ 38 ( राजस्थान का भूगोल )

One thought on “RAS GEOGRAPHY QUIZ 38 ( राजस्थान का भूगोल )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top