RAS HISTORY QUIZ 08

RAS HISTORY QUIZ 08


Q-1.. मध्यकालीन राजस्थान के राज्यों में शासक के बाद सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी जाना जाता था??
(A)- प्रधान के रूप में
(B)- महामात्य के रूप में
(C)- मुख्यमंत्री के रूप में
(D)- संधिविग्रहिक के रूप में


A- प्रधान के रूप में?✔

Q-2.. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है??
(A)- खालसा भूमि राजा के नियंत्रण में होती थी
(B)- चरणोंत भूमि पर राजा का नियंत्रण होता था
(C)- जागीरी भूमि पर जागीरदार या  ठिकानेदार का पैतृक नियंत्रण होता था
(D)- भोमियों की कुछ भूमि उनकी चौकीदारी की सेवाओं और मार्गो की सुरक्षा के कर्तव्य को पूरा करने के लिए दी जाती थी

B-चरणौत  भूमि पर राजा का नियंत्रण होता था?✔

Q-3.. राजस्थान के प्रत्येक राज्य में महकमा बकायत होता था??
(A)- अच्छी फसल के समय शेष राजस्व वसूलता था
(B)- सरकारी कर्मचारियों की बकाया संग्रह करता था
(C)- राजाओं के लिए ऋण संग्रह करता था
(D)- राजा के बकाया का भुगतान करता था

A- अच्छी फसल के समय शेष राजस्व वसूलता था?✔

Q-4.. किस मुगल शासक ने अपने शासनकाल में हिंदू( राजपूत और मराठा) मनसबदारों की संख्या में अधिक वृद्धि की??
(A)- अकबर
(B)- जहांगीर
(C)- शाहजहां
(D)- औरंगजेब

D- औरंगजेब?✔

Q-5..ईजारा  जाना जाता है??
(A)- भूमि मूल्यांकन के लिए
(B)- मुद्रा परिवर्तन के लिए
(C)- राजस्व की ठेका प्रणाली के लिए
(D)- स्वर्ण की खरीद के लिए

C- राजस्व की ठेका प्रणाली के लिए?✔

Q-6.. "मदद-ए-माश" मध्यकालीन राजपूत शासन में दी जाती थी??
(A)- राज परिवार के सदस्यों को
(B)- कुलीन वर्ग को
(C)- धार्मिक और विद्वान व्यक्तियो को
(D)- नौकरी करने वाले वर्ग को

C- धार्मिक और विद्वान व्यक्तियों को?✔

Q-7.. मध्यकालीन राजस्थान में "जब्ती" एक प्रणाली थी??
(A)- भूमि के नाप की एक इकाई
(B)- कर रहित भूमि अनुदान
(C)- जमीदारी क्षेत्र
(D)- भू लगान निर्धारण की एक विधि

D- भू लगान निर्धारण की एक विधि?✔

Q-8.. निम्नलिखित में से बीकानेर के किस शासक को जहांगीर ने पदस्थ किया था??
(A)- राजा रायसिंह
(B)- राजा सूरसिंह
(C)- राजा दलपत सिंह
(D)- राजा कर्ण सिंह

B-राजा सूरसिंह?✔

Q-9..रहकला  एक प्रकार था??
(A)- राजस्थान की एक प्रसिद्ध हस्तकला का प्रकार
(B)- पहिए वाली गाड़ी पर लगी हल्की तोपें जिन्हें बेल खींचते थे
(C)- मध्य काल में राज्य द्वारा विशेषाधिकार वर्ग को दी जाने वाली विशेष छूट
(D)- राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्र में प्रयोग किया जाने वाला एक प्रकार का वस्त्र

B- पहिए वाली गाड़ी पर लगी हल्की तोपें जिन्हें बैल खींचते थे?✔

Q-10.. एकमात्र रियासत जहां उत्तराधिकारी शुल्क नहीं था??
(A)- बीकानेर
(B)- जैसलमेर
(C)- जोधपुर
(D)- जयपुर

B- जैसलमेर?✔

Q-11.. बापीदार किसान..??
(A)- अपने खेत के स्वामी
(B)- खेत में सेवक
(C)- खेत पर किरायेदार
(D)- चौकीदार

A- अपने खेत के स्वामी?✔

Q-12.. सामान्य प्रशासन का मूल स्वरूप था??
(A)- टेंट के सामान
(B)- घर के सामान
(C)- पद सोपान
(D)- पिरामिड के समान

A- टेंट के सामान?✔

Q-13.. मारवाड़ के वे सामंत जिन्हें राजा का निकट संबंधी होने के कारण तीन पीढ़ियों तक चाकरी और रेख देने से मुक्त रखा जाता था कहलाते थे??
(A)- राणावत
(B)- कुंपावत
(C)- राजवी
(D)- सरदार

C-राजवी?✔

Q-14.. बारह कोटड़ी नामक सामंती व्यवस्था का संबंध किस राज्य से है??
(A)- आमेर राज्य
(B)- मारवाड़ राज्य
(C)- मेवाड़ राज्य
(D)- बीकानेर राज्य

A- आमेर राज्य?✔

Q-15..चीरा  नाम है??
(A)- तहसील प्रशासन का
(B)- गांव प्रशासन का
(C)- राज्य प्रशासन का
(D)- न्यायिक प्रशासन का

A- तहसील प्रशासन का?✔

Q-16.. निम्नलिखित में से राजपूताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था??
(A)- अलवर
(B)- बदनोर
(C)- ओसियां
(D)- बयाना

D- बयाना?✔

Q-17.. किस प्रतापगढ़ शासक को 1911 के दिल्ली दरबार में के.सी.आई.ई. का खिताब दिया गया??
(A)- सालिम सिंह
(B)- भानु सिंह
(C)- उदय सिंह
(D)- रघुनाथ सिंह

D- रघुनाथ सिंह?✔

Q-18.. किस शासक ने महारानी विक्टोरिया की स्वर्ण जयंती पर प्रतापगढ़ में पुल बनवाया??
(A)- सालिम सिह
(B)- भानु सिंह
(C)- उदय सिंह
(D)- रघुनाथ सिंह

C-उदय सिंह?✔

Q-19.. जहांगीर के किस सेनापति ने विद्रोह काल में देवलिया में शरण ली थी??
(A)- दलपत खॉ
(B)-  बशीर खाँ
(C)- महावत खाँँ
(D)- करीम खाँ

C-महावत खाँ?✔

Q-20.. "खानजादा खेती करें तेली चढ़े तुरंग, नवाब तेरे राज में दो ही बात दुरंग" कथन किसके संदर्भ में है??
(A)- फतेहपुर के नवाब
(B)- लक्ष्मणगढ़ के नवाब
(C)- बयाना के महाराज
(D)- चोमू के महाराज

A- फतेहगढ़ के नवाब?✔

Q-21.. निम्नलिखित में से किसने मुहम्मदशाह से जगत सेठ की उपाधि प्राप्त की थी??
(A)- फतेह चंद
(B)- हीरानंद शाह
(C)- ओमी चंद
(D)- उपरोक्त में से कोई नहीं

A- फतेह चंद?✔

Q-22.. 18 वीं शताब्दी के उस राजा का नामोल्लेख कीजिए जिसने दो बार अश्वमेध यज्ञ कर के विशिष्टता प्राप्त की थी??
(A)- मारवाड़ का अभयसिंह
(B)- पेशवा बाजीराव
(C)- मेवाड़ का राजा जगत सिंह
(D)- आमेर का  सवाई जयसिंह

D- आमेर का सवाई जयसिंह?✔

Q-23.. निम्नलिखित में से कौन औरंगजेब के शासनकाल का आधिकारिक इतिहासकार था??
(A)- ईश्वरदास नागर
(B)- भीमसेन कायस्थ
(C)- मोहम्मद काजिम
(D)-खाफी खॉ

C- मोहम्मद काजिम?✔

Q-24.. मुग़ल बादशाहों ने न्याय प्रदान करने के लिए एक अलग दिन निर्धारित कर रखा था इस संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है??
(A)- अकबर-बृहस्पतिवार
(B)- शाहजहा-बुधवार
(C)- जहांगीर-मंगलवार
(D)- ओरंगजेब-शुक्रवार

D- औरंगजेब -शुक्रवार(औरंगजेब  बुधवार को न्यायिक कार्य करवाता था,शाहजँहा भी बुधवार को न्याय कार्य करता था )?✔

Q-25.. शाहजहां के काल में दक्कन की भूमि कर व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार करने वाला अमीर था??
(A)-  मुर्शीद कुली खां
(B)- आसफ खॉ
(C)- महावत खॉ
(D)-खान- ए- जमा

A-मुर्शीद कुली खां?✔

Q-26.. उस भूमि को किस नाम से जाना जाता था जिससे सुल्तान प्रत्यक्ष रुप से लगान प्राप्त करता था??
(A)- खालिसा
(B)- इनाम
(C)- अक्ता
(D)-वक्फ

A-खालिसा(वह भूमि जो केंद्रीय सरकार या सुल्तान की भूमि मानी जाती थी और जिससे सुल्तान के कर्मचारी लगान वसूल करते थे खालसा भूमि कहलाती थी )?✔

Q-27.. इजारादारी व्यवस्था का प्रचलन सर्वप्रथम कहां हुआ??
(A)- खालिसा भूमि में
(B)- जागीर भूमि में
(C)- ए और बी दोनों में
(D)- उपरोक्त में से  किसी में नहीं

A-खालिसा भूमि में?✔

Q-28.. दिल्ली के किस सुल्तान ने यह नियम बनाया की किसी एक वर्ष में भू-राजस्व 1/10 या 1/11 से अधिक वृद्धि नहीं की जाएगी??
(A)- अलाउद्दीन खिलजी
(B)- गयासुद्दीन तुगलक
(C)- फिरोज तुगलक
(D)- सिकंदर लोदी

B- गयासुद्दीन तुगलक?✔

Q-29.. निम्नलिखित में से किसने तंबाकू का सेवन निषिद्ध कर दिया??
(A)- अकबर
(B)- जहांगीर
(C)- शाहजहां
(D)- औरंगजेब

B- जहांगीर(भारत में तंबाकू 1605 ईस्वी में पुर्तगालियों द्वारा लाई गई थी संभवत: इसी के आसपास मक्का अमेरिका से भारत लाया गया। जहांगीर के समय तंबाकू की खेती प्रारंभ की गई कुछ समय बाद बादशाह जहांगीर ने तंबाकू की खेती पर प्रतिबंध लगा दिया )?✔

Q-30.. निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने शिक्षा में व्यवसायिक पाठ्यक्रम लागू किया??
(A)- बलबन
(B)- अलाउद्दीन खिलजी
(C)- मुहम्मद बिन तुगलक
(D)- फिरोजशाह तुगलक

D- फिरोजशाह तुगलक(23 मार्च 1351 ईस्वी को मुहम्मद तुगलक का चचेरा भाई फिरोज तुगलक गद्दी पर बैठा  फिरोज प्रथम सुल्तान था जिसने विजय और युद्ध की तुलना में अपनी प्रजा को भौतिक उन्नति को श्रेष्ठ स्थान दिया  और शासक के कर्तव्य को विस्तृत किया उसने इस्लाम धर्म को राज्य शासन का आधार बनाया  बेरोजगारों की सहायता, दीवान ए खैरात और खेतारी अस्पताल की स्थापना उसके  मानवोचित कार्य थे फिरोज ने शिक्षा में व्यवसायिक पाठ्यक्रम लागू किया )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website