RAS HISTORY QUIZ 12

RAS HISTORY QUIZ 12


Q-1.. जोधपुर के किस शासक का देहांत आगरा में हुआ और उनका अंतिम संस्कार यमुना किनारे किया गया??
A- राव गज सिंह
B- महाराजा जसवंत सिंह
C- राव उदयसिंह
D-राव शूरसिंह


A-राव गज सिंह(राव गज  सिह को सम्राट जहांगीर ने दलथंभन  की उपाधि दी थी सन 1638 में उनका आगरा में निधन हो गया था ?✔

Q-2.. जोधपुर शासक महाराजा जसवंत सिंह ने शाहजहां के पुत्रों में हुए उत्तराधिकार युद्ध में किसका साथ दिया था??
A- औरंगजेब
B- दारा शिकोह
C- मुराद
D- मुअज्जम

B-दारा शिकोह(धर्मत (जो कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में स्थित है) मैं हुए उत्तराधिकारी युद्ध में औरंगजेब ने दारा शिकोह की शाही सेना को हरा दिया  और बाद में 15 मार्च 1659 को पुनः दोराई( अजमेर) में औरंगजेब की सेना ने दारा शिकोह की सेना को हराकर अंतिम रुप से मुगल बादशाह का ताज अपने सिर पर रख लिया था )?✔

Q-3.. जयपुर और जोधपुर के शासकों द्वारा अपना राज्य पुनः प्राप्त करने के लिए महाराणा अमर सिंह द्वितीय के साथ मिलकर देबारी समझौता कब किया गया??
A- मई 1708
B- मई 1707 में
C- अप्रैल 1707 में
D- अप्रैल 1708 में

A-मई1708मे(देबारी समझौता देबारी नामक स्थान पर मारवाड़ के अजित सिंह मेवाड़ के महाराणा अमर सिंह द्वितीय और आमेर के सवाई जयसिंह के मध्य हुआ था )?✔

Q-4.. जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह के पुत्र अजीत सिंह का जन्म कहां हुआ था??
A- दिल्ली
B- आगरा
C- जोधपुर
D- लाहौर

D-लाहौर(राजकुमार अजीत सिंह का जन्म लाहौर में 19 फरवरी 1679 को जादम रानी से हुआ था जिसे औरंगजेब ने जसवंत सिंह का पुत्र मानने से इनकार कर दिया था) ?✔

Q-5.. मारवाड़ के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक मुहणोत नैंसी  किसके शासनकाल में जोधपुर में मंत्री थे??
A- राव गज सिंह
B- महाराजा जसवंत सिंह
C- महाराजा अजित सिह
D- राहु  शूर सिंह

B-महाराजा जसवंत सिंह(मुहणोत  नैंसी ने इनके काल में नैणसी री ख्यात और मारवाड़ रा परगना री विगत नामक दो ऐतिहासिक ग्रंथ लिखे थे मुहणोत नैंसी चतुर्थी का दीवान था  गबन का आरोप लगाकर जेल में डाल दिया था  इस कारण आत्मग्लानि के कारण पूर्व मंत्री ने 1670 में फुलवारी( महाराष्ट्र) नामक स्थान पर आत्महत्या की थी ?✔

Q-6.. मारवाड़ के किस शासक के बिना जीवित उत्तराधिकारी के मृत्यु हो जाने पर मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा जोधपुर का राज्य मुगल साम्राज्य में मिला लिया गया था??
A- महाराजा अजीत सिंह
B- महाराणा जसवंत सिंह प्रथम
C- महाराणा  जसवंत सिंह द्वितीय
D- राव गज सिंह

B-महाराणा जसवंत सिंह प्रथम(काबुल अभियान में पिंडारियों का दमन के समय 28 नवंबर 1678 को  जामरूद (अफगानिस्तान) में जसवंत सिंह की मृत्यु हो गई थी उस समय जसवंत सिंह की दो पत्नियां जादम  और नरुकी   गर्भवती थी  जादम ने अजित सिह और नरुकी  ने दलथंभन  का जन्म हुआ था  लेकिन दिल्ली ले जाते समय  जाम,  नरुकी और दलथंभन का देहांत हो गया )?✔

Q-7.. जांगल प्रदेश (बीकानेर)में राठौर राजवंश के शासन के संस्थापक कौन थे??
A- राव जोधा
B- राव लूणकरण
C- राव बीका
D- राव जैतसी

C-राव बीका(  जोधपुर के संस्थापक राव जोधा के पुत्र राव बीका ने अपने  विश्वस्त सरदारों के साथ बीका ने प्रदेश में अनेक छोटे-बड़े स्थानों के शासकों को जीतकर वहां राठौर वंश के शासन की स्थापना की थी )?✔

Q-8.. बीकानेर के किस शासक ने बाबर के पुत्र और लाहौर के शासक कामरान को युद्ध में पराजित किया था??
A- राव लूणकरण
B- राव जैतसी
C- राव कल्याणमल
D- महाराजा रायसिंह

B-राव जैतसी(  राव जैतसी ने 26 अक्टूबर 1534 को कामरान की सेना को हराया था इस युद्ध का वर्णन वीठू सूजा कृत "राव जैतसी रो छंद"में मिलता है  कामरान हुमायूं का छोटा भाई था कामरान में जैसी को पराजित कर भटनेर और बीकानेर जीत लिया था)?✔

Q-9.. बीकानेर पर राव कल्याणमल का शासन किस बादशाह की सहायता से स्थापित हुआ था??
A- हुमायूं
B- कामरान
C- शेरशाह सूरी
D- राव मालदेव

C-शेरशाह सूरी( बीकानेर पर जोधपुर नरेश राव मालदेव ने आक्रमण कर अधिकार कर लिया था 1544 में शेर शाह सूरी ने गिरी सुमेल के युद्ध में राव मालदेव को हरा दिया और बीकानेर पर अधिकार कर अपने सहयोगी राव कल्याणमल को वहां का राज्य सौंप दिया राव कल्याणमल पहला शासक था जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की और उनसे वैवाहिक संबंध स्थापित किया है )?✔

Q-10.. बीकानेर के किस प्रसिद्ध शासक ने जीवन पर्यंत मुगलों की सेवा की थी??
A- राव कल्याणमल
B- महाराजा रायसिंह
C- महाराजा कर्ण सिंह
D- राव जैतसी

B-महाराजा रायसिंह( महाराणा राजसिंह अकबर के सबसे विश्वस्त योद्धाओं में से एक थे अकबर ने उन्हें 1572 में जोधपुर राज्य का प्रशासक नियुक्त किया था रायसिंह बीकानेर के राठौर वंश का ऐसा शासक था जिसने कुंवर और शासक के रूप में अकबर की सेवा की थी  रायसेन 1570 में नागौर के दरबार  के उपरांत वह शाही  सेना में नियुक्त था  और बादशाह अकबर द्वारा उसे राय की उपाधि दी गई )?✔

Q-11.. निम्न में से किस राजपूत जाति का जन्म अग्निकुंड सिद्धांत के अनुसार नहीं हुआ था??
A- चौहान
B- चालूक्य
C- राठौर
D- प्रतिहार

C-राठौर(अग्निकुंड सिद्धांत के अनुसार ऋषि वशिष्ठ द्वारा आबू पर्वत पर किए गए यज्ञ से चार राजपूत योद्धा प्रतिहार  ,परमार, चालुक्य और चौहान उत्पन्न हुए थे )?✔

Q-12.. महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक किसे माना जाता है??
A- महाराणा उदयसिंह
B- महाराणा कुंभा
C- राव चंद्रसेन
D- राव मालदेव

C- राव चंद्रसेन(राव चंद्रसेन की मुगल विरोधी कार्यवाही  के कारण ही उन्हें मेवाड़ के महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक माना जाता है उन्होंने मृत्यु पर्यंत मुगलों से लोहा लिया अकबर का प्रतिरोध करने वाले वह राजपूताने के पहले शासक थे )?✔

Q-13.. राठौर वंश के किस शासक ने अपनी रणनीति मैं दूध के स्थान पर जंगल और  पहाड़ी क्षेत्र को महत्त्व दिया??
A- राव चंद्रसेन
B- राव मालदेव
C- राव जैतसी
D- आसनाथ

A-राव चंद्रसेन(राव चंद्रसेन एकमात्र राजा था जिसने जंगल अथार्थ सिवाना की पहाड़ियों का आश्रय लेकर मुगल सेना से टक्कर ली थी  खुले युद्ध के स्थान पर छापामार युद्ध प्रणाली का प्रयोग मेवाड़ के महाराणा उदयसिंह के बाद राव चंद्रसेन ने किया था इसका अनुसरण महाराणा प्रताप ने भी किया था) ?✔

Q-14.. प्रतिहारों की जालौर शाखा के प्रवर्तक कौन थे??
A- वत्सराज
B- नागभट्ट प्रथम
C- धर्मराज
D- देवराज

B-नागभट्ट प्रथम( प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम ने 8 वीं सदी में भीनमाल( जालौर) पर अधिकार कर उसे अपनी राजधानी बनाया उसने 730 से 760 ईसवी तक यहां राज्य किया था )?✔

Q-15..  वीर दुर्गादास राठौड़ ने मारवाड़ की गद्दी पर बैठने में किस शासक की सहायता की थी??
A- महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय
B- महाराजा  बख्त  सिंह
C- महाराजा अजीत सिंह
D- महाराजा मानसिंह

C-महाराजा अजीत सिंह( वीर दुर्गादास राठौड़ जिनका जन्म 1638 में मारवाड़ के सालवा गांव में हुआ था इन्होने अजित सिंह की बाल्यावस्था में  बाघेली नामक महिला की मदद से औरंगजेब के चंगुल से मुक्त किया था फिर राजकुमार को  कुछ  समय बुलेंदी नामक स्थान पर रखकर सिरोही ले जाया गया  जहां पर  कालिंदी नामक स्थान पर वहां के पुरोहित ( पुष्करणा)  जयदेव की स्त्री ने इनकी देखभाल की औरंगजेब की मृत्यु के बाद जब अजित सिंह  व्यस्क  हो गए तब उसके साथ मिलकर जोधपुर वापस प्राप्त किया )?✔

 

Q-16.. मारवाड़ के किस शासक ने संपूर्ण राजपूताना को अपने प्रभाव क्षेत्र में ले लिया था??
A- राव बीका
B- राव मालदेव
C- राव चुडा
D- राव कल्याणमल

B-राव मालदेव(राणा सांगा के पश्चात राव मालदेव ही राजस्थान का एकमात्र शासक था जिसने संपूर्ण राजपूताना को अपने प्रभाव क्षेत्र में ले लिया था )?✔

Q-17.. राम किस मारवाड़ शासक का जेष्ठ पुत्र था??
A- राव मालदेव
B-  मोटा राजा उदयसिंह
C- अमर सिंह राठौर
D- जसवंत सिंह

A-राव मालदेव(  राम उमादे का दत्तक पुत्र और मालदेव का जेष्ठ पुत्र था झाला रानी स्वरूप देवी के कहने पर राम की मां लाछल  दे  को  कैद में डाल दिया गया इसके बाद राम केलवा स्थान पर चला गया )?✔

Q-18.. अकबर द्वारा किस  मारवाड़ शासक को सवाई राजा की उपाधि प्रदान की गई थी??
A- गज सिंह
B-शूर सिंह
C- मोटा राजा उदयसिंह
D- किशनसिंह

B-शूरसिंह(अकबर ने 1595 में  शूरसिंह  को मेवाड़ का शासक बनाया इसका राज्यभिषेक लाहौर में हुआ था 1604 में अकबर ने  शूरसिंह  को सवाई राजा की उपाधि प्रदान की गई थी शूरसिंह  दो मुगल सम्राट अकबर और जहांगीर का समकालीन था) ?✔

Q-19.. मतीरे का युद्ध किन दो राठौर शासकों के बीच में हुआ था??
A- अमर सिंह -राय सिंह
B- करण सिंह  -अभय सिंह
C- अमर सिंह -करण सिंह
D- मान सिंह - राय सिंह

C-अमर सिंह -करण सिंह(  1644 में जखमंडिया गांव (नागौर- बीकानेर )की सीमा को लेकर जोधपुर के राठौड़ शासक अमर सिंह और बीकानेर के शासक करण सिंह के मध्य युद्ध हुआ इसे मतीरे का युद्ध के नाम से जाना जाता है क्योंकि खिरवा (बीकानेर )का किसान मतीरे तोड़ने नागौर सीमा में घुस गया था  जिससे विवाद उत्पन्न हो गया और युद्ध छिड़ गया अंत में अमर सिंह  ने खिरवा पर अधिकार कर लिया) ?✔

Q-20.. बीकानेर के राठौर वंश के किस शासक को जहांगीर द्वारा बीकानेर की गद्दी से अपदस्त करके मृत्युदंड दिया था??
A- सूरसिंह
B- कर्णसिंह
C- दलपत सिंह
D- सूरत सिंह

C-दलपत सिंह( दलपत सिंह रायसर का बेटा था दलपतसिह को जहांगीर द्वारा बीकानेर की गद्दी से हटाकर मृत्युदंड दिया गया  और इसके स्थान पर राज्य के अन्य पुत्र सुर सिह को बीकानेर का शासक स्वीकार कर लिया गया )?✔

Q-21.. भारत में ऐतिहासिक काल का प्रारंभ माना जाता है??
A- सैंधव काल से
B- वैदिक काल से
C- छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व से
D- मोर्य काल से

C-छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व से( किसी भी देश का ऐतिहासिक काल का प्रारंभ हो तब होता है जब से उस देश में पठनीय  और पुष्ट लिखित सामग्री मिलता है भारतीय संदर्भ में यह  स्थिति  छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व मानी जाती है क्योंकि भारत में प्राचीनतम लिखित विश्वसनीय साक्ष्य अशोक के अभिलेख है जो तीसरी शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं इस लिपि के विकास में 300 वर्ष लगे होंगे दूसरी महत्वपूर्ण बात छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व में गौतम बुद्ध और महावीर ऐतिहासिक व्यक्ती पैदा हुए जिन की ऐतिहासिकता में कोई संदेह नहीं है )?✔

Q-22.. निम्नलिखित में से वृहत्पाषणिक समाधि का प्रकार नहीं है??
A-डोलमेन
B-संगोरा
C-मेनहीर
D-पिरामिडीय

D-पिरामिडीय(दक्षिण भारत के विभिन्न पुरास्थलो से  विभिन्न प्रकार  की वृहत्पाषणिक  समाधि के अवशेष प्राप्त हुए हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हे - डोलमेन विधि ,संगोरा विधि, मेनहीर,फण शिला, क्षत्र शिल्प, अस्थि कलश आदि लेकिन पिरामिड आकार की कोई समाधि नहीं मिली है )?✔

Q-23.. सिंधु सभ्यता में किस स्थल से संयुक्त फसल उगाने का साक्ष्य मिला है??
A-कालीबंगा
B-बनावली
C-संघोहा
D- रोपड़

A-कालीबंगा(कालीबंगा से प्राप्त साक्षी के अनुसार हल के  कूँड़ पश्चिम से पूर्व की ओर और उत्तर से दक्षिण की ओर थे  कम दूरी वाले खोचों में चना और अधिक दूरी वाले कूँड़ में सरसों बोई जाती थी )?✔

Q-24.. अपने पुरोहित के साथ विदेह माधव के पूर्व की ओर प्रजनन की कथा निम्नांकित में वर्णित है??
A-ऐतरेय ब्राह्मण
B- शतपथ ब्राह्मण
C-गोपथ ब्राह्मण
D-वृहदारण्यक उपनिषदद्

B-शतपथ ब्राह्मण(उत्तर वैदिक काल में आर्यों की भौगोलिक सीमा का विस्तार पूर्वी प्रदेशों में होने लगा  इस प्रकार के विषय में एक  सुन्दर आख्यिका  शतपथ ब्राह्मण में दी गई ।विदेह माधव ने वैश्वानर अग्नि को मुख में धारण किया था यह अग्नि सबको जलाता हुआ पूर्व दिशा की ओर बढ़ा )?✔

Q-25.. निम्नलिखित में से किसने काकनादबार  के महाविहार को 25 दीनार दान में दी थी??
A-आम्रकाद्दव
B- वीरसेन
C- कुमार गुप्त
D- स्कंद गुप्त

A-आम्रकाद्दव(साँची के एक लेख के अनुसार चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने  आम्रकाद्दव  नामक एक बोद्ध को उच्च पद पर नियुक्त किया था उसे ने काकनादबार के महाविहार को 25 दीनार दान में दी थी) ?✔

Q-26.. निम्नलिखित में से किसका चुनाव जनतंत्रीय  ढंग से हुआ??
A-ललितादित्य
B-अवन्तिवर्मन
C-रानी दिद्दा
D-यशस्कर

D-यशस्कर( अवन्तिवर्मन के बाद उसका पुत्र गोपाल वर्मन शासक हुआ जो अपेक्षाकृत कमजोर और निर्मल स्थापित हुआ फलत: ब्राह्मणों की सभा ने शंकर वर्मन और गोपाल बर्मन के ब्राह्मण मंत्री प्रभाकर देव के लड़के यशस्कर को कश्मीर का शासक  चुना)?✔

Q-27.. पूर्व मध्यकाल में कर नहीं था??
A-भाग
B-भोग
C-उपरिकर
D-बलि

D-बलि(पूर्व मध्यकालीन अभिलेखों में भाग,भोग उपरिकर और राजभोग जैसे करो का उल्लेख मिलता है बलि नामक कर वैदिक काल और मोर्य काल में लगता था )?✔

Q-28.. भारत में चरखे का प्रचलन शुरू हुआ??
A- गुप्तकाल
B- पूर्व मध्यकाल
C- सल्तनत काल
D- मुगल काल

C-सल्तनत काल( चरखे  के का पहले लिखित उल्लेख इसामी की फुतूह उस सलातीन में मिलता है  इरफान हबीब का कहना है कि भारत में चरखे  का वास्तविक प्रादुर्भाव 12वीं से 14 वीं शताब्दी के दौरान हुआ )?✔

Q-29.. मुगल काल में ताल्लुकेदारी का उदय हुआ??
A- 16वीं शताब्दी
B- 17 वीं शताब्दी
C- 18 वी शताब्दी
D- इनमें से कोई नहीं

B-17वींशताब्दी(17 वी शताब्दी के उत्तरार्द्ध में ऐसे जमीदार जो अपनी जमीदारी की मालगुजारी के अतिरिक्त निकटवर्ती जमीदारों या निश्चित क्षेत्र की मालगुजारी वसूल करने का ठेका ले कर सरकार को देते थे ताल्लुकेदारी  कहे जाने लगे )?✔

Q-30.. कश्मीर रियासत में भारतीय संघ में विलय पर हस्ताक्षर कब किया??
A- 22 अक्टूबर 1947
B- 24 अक्टूबर 1947
C- 26 अक्टूबर 1945
D- 31 अक्टूबर 1947

C-26 अक्टूबर 1947(26 अक्टूबर 1947 को कश्मीर के महाराजा हरि सिंह कश्मीर के भारतीय संघ में विलय पत्र पर हस्ताक्षर किया 31 अक्टूबर 1951 को जम्मू कश्मीर राज्य की विधानसभा अस्तित्व में आई 15 नवंबर 1952 को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर राज्य में "सदर ए रियासत"( राष्ट्रपति )और "वजीर ए आजम"( प्रधानमंत्री) का पद स्वीकार किया गया और कर्ण सिंह को "सदर ए रियासत" और 'शेख अब्दुल्ला' को "वजीर-ए-आजम" बनाया गया 10 फरवरी 1954 को जम्मू कश्मीर की संविधान सभा द्वारा जम्मू कश्मीर राज्य के भारत में विलय पर सहमति प्रदान की गई 26 जनवरी 1957 को जम्मू कश्मीर का नया संविधान लागू हुआ और 30 मई 1965 को छठी सविधान संसोधन द्वारा "सदर ए रियासत" और "वजीर ए आजम" का पद समाप्त कर दिया गया) ?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website